शिवम कुमार की रिपोर्ट :
अररिया : बिहार के जनपद अररिया में आज धूमधाम से ईद पर्व मनाया गया। इस अवसर पर प्रशासन की विशेष सुरक्षा व्यवस्था देखी गई। मुस्लिम भाइयों ने जिले के विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की। अररिया के ईदगाह में भी विशेष नमाज अदा की गई। बड़े हो या छोटे, सभी ने एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारक बाद दी। बच्चो में भी विशेष उत्साह देखा गया। छोटे बच्चो के बीच ईदी बाँटी गई। छोटे बच्चे नए पोशाक में बेहद आकर्षक लग रहे थे।
वही कुछ मुस्लिम भाई काला रिबन बाहों में बाँध कर ईद की नमाज अदा करते नज़र आये। दरअसल हरियाणा के बल्लभगढ़ स्टेशन पर पिछले हफ्ते गुरुवार को एक चौंकाने वाला हादसा हुआ। यहां मुस्लिम समुदाय के चार लड़कों को इतना पीटा गया कि एक की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। मरने वाले लड़के का नाम जुनैद है। यह पूरा हंगामा ट्रेन में सीट को लेकर हुआ। अब इस घटना से नाराज़ लोग आज ईद नहीं मना रहे हैं। यहां के लोगों ने सुबह सिर्फ़ ईद-उल-फितर की नमाज अदा की, उस दौरान इन सभी लोगों ने अपने हाथ पर काली पट्टी बांध रखी थी।