विजय कुमार यादव
फैजाबाद काेतवाली अयाेध्या क्षेत्र अन्तर्गत फाेरलेन बाईपास के समीप सहारा शमशान घाट के पीछे सरयू की कछार में आज गुरुवार की भोर सुबह एक प्रेमी युगल जाेड़े का शव बरामद हुआ। जिनके हाथ आपस में बंधे हुए थे। शव दाे दिन पुराना लग रहा है। वैसे ताे प्रथम दृष्टया देखने पर यह मामला आनर किलिंग का लग रहा है। लेकिन पुलिस उसमें नई कहानी गढ़ते हुए इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। जहां पर इनके शव बरामद हुए। वहां पानी बहुत कम था, जिससे इन लाेगाें की डूबने से मृत्यु हाेने पर संशय है। फिलहाल जांच जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार की सुबह कुछ स्थानीय लाेग बाईपास सरयू नदी के किनारे स्थित अपने खेताें पर काम करने के लिए जा रहे थे। तभी उन्हाेंने सहारा शमशान घाट के पीछे नदी में एक प्रेमी युगल जाेड़े का शव देखा था। जिनके हाथ आपस में दुपट्टे से बंधे हुए थे। स्थानीय लाेगाें ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस काे दी। पुलिस माैके पर पहुंची, उसने शव काे अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू किया। जांच में मृतक युवक व युवती के पास से आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसके आधार पर युवक की पहचान काेतवाली नगर रानीपुर बस्ती निवासी नरेंद्र गुप्ता पुत्र रामकुबेर 24 वर्ष और युवती की लवकुशनगर रामघाट अयोध्या निवासी मधु गाैतम पुत्री अयाेध्या प्रसाद 22 वर्ष के रूप में हुई। कुछ दिन पहले इस प्रेमी जाेड़े काे रामघाट के किनारे टहलता हुआ देखा गया था। जिन्हें पीआरवी वैन पकड़ कर नयाघाट चाैकी ले गयी। जहां पूछताछ के बाद इन्हें छाेड़ दिया गया। काेतवाली पुलिस ने मृतक युवती के पिता से सम्पर्क साधा। जाे लवकुशनगर रामघाट का मूल निवासी है और रामनगरी में कई वर्षाें से राजमिस्त्री का काम कर रहा है। उसने बताया कि उसकी लड़की ने दाे वर्ष पहले इस लड़के के साथ प्रेम विवाह कर लिया था, जिसके बाद से हम लाेगाें ने लड़की से अपना रिश्ता समाप्त कर लिया। सूत्राें की मानें ताे मृतक युवक अयाेध्या में किराये का कमरा लेकर रहता था और युवती के घर बराबर उसका आना-जाना रहा। युवती भी अपने पिता के ही घर पर रहती थी। एेसे में इस मामले में वास्तविकता क्या है। यह ताे जांच व pm रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।