ज़मीर अंसारी की रिपोर्ट :
सोनभद्र : आज शुक्रवार को म्योरपुर खेल मैदान पर आयोजित श्री विष्णु यज्ञ एंव श्री राम कथा कार्यक्रम की शुरुवात लगभग 500 महिलाओ ने कलश यात्रा के साथ शुरू की।खेल मैदान से कलश यात्रा गुरुद्वारा मोड़ होते हुए जैठखेरे नदी से होकर मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः खेल मैदान पर जाकर समाप्त हुआ।आज सुबह 8 बजे मंत्रोउच्चारण के साथ कलश यात्रा शुरू की गयी।
कलश यात्रा के दौरान एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम का नारा गूंजता रहा।कलश यात्रा में आयोजन समिति के अध्यक्ष सोनाबच्चा अग्रहरी,ग्राम प्रधान लालता प्रसाद,पन्नालाल जायसवाल,गौरीशंकर सिंह,गणेश जायसवाल,रामदेव तिवारी,अमर केश सिंह, सुजीत सिंह,सुनील अग्रहरी,जीतेन्द्र गुप्ता,अवधेश सिंह,दीपक सिंह कलश यात्रा की अगुवाई करते रहे।
थानाध्यक्ष शिवकुमार मिश्र व् एस आई अफ़रोज़ आलम अपने पुलिस कर्मियो के साथ कलश यात्रा की निगरानी एवम् सुरक्षा में लगे रहे।आयोजन समिति एवं जय बजरंग सेवा समिति के वालिंटियर बंधू भी कलश यात्रा की निगरानी करते रहे।