लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, प्रियंका गाँधी को मिली ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव में एक बार फिर अपना दमखम दिखाने में जुटी कांग्रेस हरसंभव रणनीति बनाने में जुटी है। रागुल गाँधी के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद अब प्रियंका गाँधी ने भी सक्रिय राजनीति में कदम रख दिया है। कांग्रेस ने प्रियंका को महासचिव बनाया है और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ज़िम्मेदारी दी है। प्रियंका गांधी ये ज़िम्मेदारी फरवरी 2019 से संभालेंगी।

कांग्रेस ने पार्टी में कई अहम फ़ेरबदल किए हैं. प्रियंका के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी महासचिव बनाया गया है और उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ज़िम्मेदारी दी गई है। गुलाम नबी आज़ाद को यूपी से हटाकर अब हरियाणा की ज़िम्मेदारी दी है। कांग्रेस ने केसी वेणुगोपाल को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस का संगठन महासचिव बनाया गया है। वेणुगोपाल ने अशोक गहलोत की जगह ली।

About Kanhaiya Krishna

Check Also

Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन

रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *