विजय कुमार यादव की रिपोर्ट :
फैजाबाद : थाना क्षेत्र महाराजगंज के ग्राम सभा मड़ना में दबंग युवक शुभम् तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी ने एक महिला पर जानलेवा हमला की नियत से टैक्ट्रर चढ़ा दिया। टैक्ट्रर चढ़ने से महिला का कूल्हा टूट गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मड़ना निवासी राम तीरथ यादव की पत्नी पर किसी बात से खार खाये शुभम् तिवारी ने तुरन्त अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली। उसके बाद शुभम् अचानक महिला के ऊपर टैक्ट्रर चढ़ाने लगा। महिला भागने में असफल रही जिससे महिला के कई अंगो में गम्भीर चोट पहुंची है एंव उसका कूल्हा भी टूट गया। महिला जिला चिकित्सालय में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
अभी तक दबंग युवक पर पुलिस कोई कार्यवाही करने का साहस नही कर सकी है। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में भी आ चुका है। दंबग युवक पर कार्यवाही न होने से पीड़ित महिला का परिवार डरा हुआ है।