लोकपति सिंह की रिपोर्ट :
चन्दौली : सैदपुर क्षेत्र के बसाढी गांव मे अज्ञात कारणों से बुधवार की दोपहर लगी आग से आधा दर्जन किसानों के खेत में गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। सूचना के बाद भी अग्निशमन दल मौके पर नहीं पहुंची। इसको लेकर किसान काफी आक्रोशित दिखे। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर पाया काबू पाया गया।
अग्निकांड में सरजू गुप्ता का 10 विश्वा गेहूं की फसल, इकबाल का 15 बिस्वा, सोहराब का 15 विस्वा, सुरेश का 15 बिस्वा, खैरुल का दस बिस्वा, मजीद का एक बीघा, कमरुद्दीन का 15 बिस्वा फसल आग की भेंट चढ़ गई, जिससे गरीब तबके के इन किसानों के समक्ष खाने के अनाज के दाने के साथ-साथ पशुओं के चारा का भी संकट गंभीर उत्पन्न हो गया है। आग लगने के कारणो का पता नहीं चल पाया,जो रहस्य बना हुआ है।