संतोष कुमार शर्मा की रिपोर्ट :
बलिया : बेरुआरबारी बांसडीह मुख्य मार्ग पर पुलिस चौकी के ठीक सामने रविवार की रात्रि करीब 10:30 बजे बोलोरो पिकअप व स्कार्पियो के आमने-सामने की टक्कर में सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह ने अपने टीम के साथ सभी घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुँचाया, जहाँ गम्भीर स्थिति को देखते हुए बलिया रेफर कर दिया गया।
दरसअल पुर निवासी प्रधान संघ जिला अध्यक्ष मनीष सिंह बांसडीह के तरफ किसी शादी समारोह में अपने साथियों के साथ जा रहे थे कि बांसडीह के तरफ से तेज गति में आ रही बोलोरो पिकअप से ठीक पुलिस चौकी के पास आमने-सामने का सामने का जोरदार टक्कर हो गया। टक्कर इतना जबरदस्त हुआ कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। लोगों ने बताया कि पिकअप ड्राइवर के गलती से तथा इसमें सवार सभी गम्भीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह ने सभी घायलों को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया, जहां गम्भीर स्थिति को देखते हुए बलिया रेफर कर दिया गया। गम्भीर रूप से घायलों में स्कार्पियो सवारपुर निवासी प्रधान संघ जिला अध्यक्ष मनीष सिंह 42 वर्ष, अशोक सिंह 47 वर्ष ,अतुल सिंह, अतुल सिंह, पवन सिंह, ड्राइवर शिवसुन्दर सिंह तथा बोलोरो पिकअप सवार आसन निवासी परशुराम ,ड्राइवर अशोक राजभर भी गम्भीर रूप से घायल हो गए। वाहन चालक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अतिरिक्त अन्य घायलों की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया, जिनमें मनीष सिंह व अशोक सिंह को डॉक्टरों ने वराणसी के लिए रेफर कर दिया।