अमित कुमार की रिपोर्ट :
मैनाटाँड़ : पुरूषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के मझरिया गांव से पंद्रह घंटे से गायब बच्चे को ग्रामीणों ने बरामद कर लिया। बताया जाता है कि ताजुदीन शेख का तीन वर्षीय पुत्र लडू मंगलवार के शाम से ही गायब था। काफी खोजबीन करने के बाद जब बच्चा नहीं मिला तो लोगों ने शक के आधार पर बगलगीर नेसार देवान से पूछताछ की तो वो दो तीन घंटे का समय लेकर मझरिया गांव से निकला।
मैनाटाड़ मेला चौक पर आकर गांव में फोन कर कहा कि बच्चा मिल जायेगा। अपहरणकर्ता पैसा मांग रहे हैं। इस बात पर ग्रामीणों को शक हुआ कि बच्चे के गायब होने में नेसार देवान का ही हाथ है। लोगों ने उसके घर की तालाशी ली तो लडू उसके घर मिल गया। पुलिस ने पहुंच कर नेसार देवान की घर की तालाशी ली तो एक देशी राइफल और एक देशी एकनाली बंदूक मिला। अपहरणकर्ता घर से फरार हो चुका है। पुरूषोत्तमपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि नेसार देवान के विरूद्ध कांड दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।