चकिया चन्दौली:भारतीय पत्रकार संघ की एक आवश्यक बैठक रविवार को हुई।जिसमें संगठन को मजबूत करने के लिए विचार विमर्श किया गया तथा संगठन को गतिशील बनाने के लिए इसका विस्तार किया गया।इसी क्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ०उमेश चंद्र द्विवेदी की मौजूदगी में प्रदेश, मंडल एवं जिला अध्यक्ष का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। जिसमें पत्रकार प्रदीप कुमार उपाध्याय(झुन्ना)को प्रदेश संगठन महामंत्री एवं अरविंद को मंडल प्रभारी, अनिल द्विवेदी को जिला अध्यक्ष तथा कार्तिकेय को कार्यवाहक जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। इस दौरान मनोनीत सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से तहसील अध्यक्ष , तरुण कांत, तहसील मंत्री मिथिलेश गुप्ता, मंगला प्रसाद गुप्ता, श्री नाथ पांडे सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे
