सर्वेश यादव कि रिपोर्ट :
वाराणसी : पुरुषोत्तम मास में पंचक्रोशी मार्ग के किनारे चक्का गांव में 25 मई से आयोजित 7 दिवसीय श्री राम कथा के पूर्व सन्ध्या पर धर्म जागरण संयोजक काशी प्रान्त मधुवन यादव के नेतृत्व में रामेश्वर स्थित वरुणा घाट से भव्य कलश यात्रा मन्त्रोच्चार के साथ निकली, जो 3 किमी की पैदल यात्रा के साथ कथा स्थल चक्का पंचक्रोशी मार्ग पहुंची।
शोभा यात्रा बैंड बाजे व जयकारे के साथ चल रही थी। शोभा यात्रा में 251 महिलाये व युवतियां शामिल रही, जिसका पंचशिवाला चौराहे पर कैलाश प्रधान,विनय सिंह हिटलर, गौतम सिंह, शमशेर सिंह, हरिशंकर पाण्डेय सहित कई सम्भ्रांत जनो ने स्वागत किया। महराजिन सन्तारा देवी ,श्री प्रकाश ,प्रमोद जी धर्म जागरण प्रान्त प्रचारक ,दिलीप ,सुभाष मौर्य,कमलेश चौबे,फ़ौजदार ,शोभनाथ ,श्री प्रकाश ,परमात्मा व् हरिओम सहित विनय कुमार सिंह (अध्यक्ष)मधुवन यादव (संयोजक)आनन्द प्रकाश दुबे ,अरविन्द कुमार प्रकाश राय “मुन्ना” सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।