राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट :
लखनऊ : निगोहां स्थित बाबू सुंदर सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ टेकनोलॉजी एंड मैनेजमेंट में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कॉलेज में सभी महिला कर्मचारियों का सम्मानित किया गया। इसके अलावां कॉलेज की उपाध्यक्ष श्रीमति रीना सिंह ने आज पढ़ेंगे पढ़ाएंगे शिक्षा अभियान के तहत आस पास के ग्रामीण बच्चो को पढ़ने लिखने की सामग्री भेट की और साथ ही साथ उनको महिला दिवस के महत्व को समझाया , कॉलेज के छात्रों ने ” श्रद्धा नहीं सम्मान चाहिए ” नुक्कड़ नाटक पेश किया , जिसमें रीना सिंह द्वारा लिखी कविता के माध्यम से नारी की स्तिथि को छात्रा मानसी के द्वारा प्रस्तुत किया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों ने बताया यहां उपस्थित सभी नारी , अपने आप में एक सशक्त नारी का उदहारण है, हम अपने अधिकारों को भी जानते है , अपना कर्तव्य निर्वाह करना भी जानते है , मगर नारी सशक्तिकरण का मुख्य उद्देश्य सिर्फ अपने को सशक्त करना नहीं है , बल्कि एक ऐसा प्रेरणा स्रोत बनाना है जो दूसरो को भी सशक्त बनाए।