रिपोर्ट तौक़ीर रज़ा
कटिहार : कटिहार में राजद नेता के पुत्र की दबंगई देखने को मिली है। राजद के पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव के पुत्रों ने नगर निगम पार्षद विमल सिंह बेगानी की जमकर पिटाई कर दी। बताया जाता है कि निगम पार्षद विमल सिंह बेगानी राजद नेता के होटल के सामने जबरन नाली का निर्माण करा रहे थे, जिसका विरोध राजद नेता के पुत्र कर रहे थे। पार्षद द्धारा बात नहीं माने जाने पर एक दूसरे से कहा सुनी शुरू हो गई। फिर किया था, राजद नेता पुत्र शेरू यादव और चिंटू यादव ने निगम पार्षद की पिटाई शुरू कर दी, जिससे निगम पार्षद ज़ख़्मी हो गए जिन्हे लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।
वहीँ घटना के बाद नगर निगम कर्मी आक्रोशित हो गए और स्थानीय शहीद चौक पर सड़कों पर उतर कर सड़कों पर आगजनी करते हुए सड़क को जाम कर प्रदर्शन करने लगे। गुस्साए भीड़ ने राजद नेता के शहीद चौक स्थित कार्यालय पर बुलडोजर चला दिया। घटना की सुचना मिलते ही राजद नेता पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री राम प्रकाश महतो मौके पर पहुँच गए और कहा कि आरोपी कोई भी हो पुलिस को अपना काम करना चाहिए।
वहीँ कटिहार के अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी ने कहा की मामला दर्ज किया गया है। जांच की जायेगी जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जायेगी, जबकि राजद नेता पुत्र चिंटू यादव अपने आप को इस मामले में निर्दोष बता रहे हैं।