राजेश पाल की रिपोर्ट :
अमेठी : शुकुल बाजार थाना परिसर में समाधान दिवस पर उप जिला अधिकारी मुसाफिरखाना देवी दयाल वर्मा ने जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया। उप जिला अधिकारी देवी दयाल वर्मा ने बताया की कुल 11 प्रार्थना पत्र आए हैं, जिनमें से खबर लिखने तक तीन समस्याओं का निस्तारण किया जा चुका है ,शेष समस्याओं के निस्तारण हेतु पुलिस और राजस्व कर्मचारी मौके पर जाकर निस्तारण कर रहे हैं।
इस अवसर पर उप जिला अधिकारी देवी दयाल वर्मा कानूनगो दुर्गा प्रसाद उपाध्याय उप निरीक्षक शिव ज नम यादव सहित समस्त लेखपाल मौजूद रहे। उप निरीक्षक शिव जनम यादव ने बताया सभी समस्याओं के निस्तारण हेतु टीम गठित कर दी गई है और राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर सभी समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। उप जिला अधिकारी ने बताया ज्यादातर समस्याएं नाली खड़ंजा चकरोड को लेकर हैं सभी समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द हो जाएगा।