पश्चिमी चंपारण : झुमका बाज़ार में हिंसक झड़प, 9 घायल, 3 की हालत गंभीर

शेषनाथ तिवारी की रिपोर्ट

सिकटा (पश्चिम चम्पारण) : स्थानीय थाना के झुमका में जमकर मारपीट हुई, जिसमें नौ लोग घायल हो गये। पुलिस की देखरेख में सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया, जिसमें तीन की हालत खराब देखते हुये चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सबेया नेसा,बदरूल नेसा व महम्मद सरफराज को बेतिया रेफर कर दिया। वही अन्य घायलों में मुस्लिमा खातुन,शेख शमसुल,मसी अहमद,रौशन जहाँ,तौफीक आलम व वली अहमद का इलाज पीएचसी में चल रहा है।

पुलिस ने सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना स्थल पर पहुँच कर जहाँ विवाद को बढने से रोक लिया, वही सभी घायलों को इलाज में भेजकर एक नामजद अभियुक्त शेख असलम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष अभिमन्नू कूमार सिंह ने बताया कि इस मामले में घायल बदरूल नेसा के आवेदन पर काण्ड सं-105/2017 दर्ज किया गया है, जिसमें शेख अब्दुल हई, शेख शमसुल, शेख अब्दुल्लाह, शेख नन्हक, शेख दरसीद, शेख फिरोज, शेख असलम व शेख सगीर को नामजद आरोपित किया गया है। वही दूसरे पक्ष के शेख फैयाज आलम के शिकायत पर काण्ड सं-106/2017 दर्ज किया गया है। इसमें झुमका के ही तौफीक आलम, जफराज आलम, मर्शाह अहमद, वसी अहमद, वली अहमद, शकील अहमद व नजीर अहमद को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।घटना की जाँच अभी जारी है।

 

About Kanhaiya Krishna

Check Also

SSR-Case

SSR Case : CBI जांच को Supreme Court की हरी झंडी, सेलेब्स ने जताई खुशी

नई दिल्ली – बॉलीवूड अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत की कथित आत्महत्या के मामले (SSR CAse) …

BSEB 10th Result 2020

BSEB 10th Result 2020 : बिहार बोर्ड के बयान से ख़त्म हुआ सस्पेंस

पटना : बिहार बोर्ड की 10वीं के रिजल्ट (BSEB 10th Result 2020) को लेकर जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *