चन्दौली पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनपद में चलाये जा रहे वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को थाना कन्दवा पुलिस द्वारा मु0अ0स0 96/18 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त शिवम यादव पुत्र विजय यादव निवासी टडिया थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली को ककरैत के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। उक्त गिरफ्तार अभियुक्त पर 15000रू0 का पुरस्कार घोषित था।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-:
1- उ0नि0 मो0 असलम थाना कन्दवा जनपद चन्दौली।
2- हे0का0 रविकांत राय थाना कन्दवा जनपद चन्दौली।
3- हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना कन्दवा जनपद चन्दौली।