ब्यूरो प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट :
श्रावस्ती : समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने श्रावस्ती जिले के राजगुरु जुड़पनिया निवासी रामकुमार यादव को प्रदेश सचिव नामित किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर उनको प्रदेश सचिव नामित किया गया है। रामकुमार यादव को लोहिया वाहिनी का प्रदेश सचिव बनाये जाने पर जिले के सपाइयों में हर्ष है।
भिनगा स्थित सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने रामकुमार यादव का मुख्यालय पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर सपा जिला सचिव सत्येंद्र प्रताप सिंह, चांदबाबू, धनन्जय यादव, नन्हे यादव आदि मौजूद रहे।