नारी सशक्तिकरण की ओर एक कदम काम काजी महिलाओं को समर्पित F3 फैशन मैगज़ीन

संवाददाता-एंटरटेनमेंट डेस्क,हिन्दुस्तान हेडलाइंस

दिल्ली के शाहपुरजट में मिनिस्ट्री ऑफ़ डिज़ाइन में नारी सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर फैशन जगत जाने माने मॉडल रजत राज मल्होत्रा ने कामकाजी महिलाओं के लिए एक तोहफा दिया। रजत राज मल्होत्रा ने घरेलु महिलाओं के लिए अपनी नई मेगज़ीन F3 फैशन मैगज़ीन लॉन्च की। यह मैगज़ीन उन महिलाओं के लिए है जो घर सँभालने में अपने सपनो को कही पीछे छोड़ आई। फैशन की दुनिया में जाना माना नाम रजत राज मल्होत्रा जो की पेशे से एक मॉडल है इसके साथ ही वो नए मॉडल्स के लिए फैशन शो आयोजित करते है और उन्हें एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराते है। इस बार उन्होंने नारी सशक्तिकरण की ओर एक कदम बढ़ाया है और महिलाओं के लिए अपनी नई मेगज़ीन

 

लॉन्च की। इस मौके पर अलग अलग क्षेत्रो में कार्यरत महिलाओं ने कार्यक्रम में शिरकत की और अपनी कहानी सबके साथ साझा की जिससे और महिलाओं को बल मिला। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज़्वलन कर किया गया। विजय चौधरी ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद नारी सशक्तिकरण के मुद्दे पर चर्चा की गई। सभी ने अपनी अपनी राय रखी। कार्यक्रम में विंकी सिंह (ओनर मिनिस्ट्री ऑफ़ डिज़ाइन),जानवी कौर (मेकउप आर्टिस्ट),रुचिका सिंह ढींगरा मॉडल,सिमा कपूर (मॉडल F3 फैशन मैगज़ीन 2017),सुषमा खन्ना (डिज़ाइनर),माधवी अडवाणी(समाजसेविका),निधि,पूजा मिश्रा(आर्टिस्ट),आरती चौधरी(फिटनेस कंसल्टेंट),पूजा दुआ,अनु धीर(सोसलिस्ट),प्रीति (कोच) समेत कई लोगो ने शिरकत की। रजत राज मल्होत्रा ने संवाददाता से बातचीत में बताया की F3 फैशन मैगज़ीन आज लॉन्च की गई है जो की पूरी तरह से काम काजी महिलाओं को समर्पित है। सभी महिलाओं ने रजत राज मल्होत्रा के इस कदम की सराहना की और उन्हें बधाई दी।

About Kanhaiya Krishna

Check Also

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत पड़ी महाराष्ट्र सरकार पर भारी

बॉलीवुड अभिनेत्री, कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। अपने विचारो को स्पष्ट …

सुशांत डैथ मिस्ट्री: कौन है अपना कौन है पराया? क्या कर पाएगी सीबीआई मुजरिमों का सफाया

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई, ईडी और एनसीबी इस केस को बारीकी से जांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *