आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हजारों की संख्यां में एकजुट हुए एनसीपी कार्यकर्ता

तौक़ीर रज़ा की रिपोर्ट :

कटिहार : आज कटिहार के नगर भवन में एनसीपी कार्यकर्त्ता सम्मेलम सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया, आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सभी पार्टी अपने अपने कार्यकर्त्ता को मजबूत कर रही है तो वहीं राष्ट्रीवादी कांग्रेस पार्टी भी कार्यकर्ताओं को दम भरती नजर आ रही है।आज की कार्यकर्त्ता सम्मेलन का अध्यक्षता मोहम्मद राहत क़ादरी ने किया तो मंच संचालन बाबु खान के दुवारा किया गया।

गौरतलब है कि आज के कार्यकर्त्ता सम्मेलन में राम निवास यादव उर्फ पागल यादव को एनसीपी पार्टी का कटिहार जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया,तो पार्टी कार्यकर्ताओं दुवारा यादव को फूल के मालाओं से लाद दिया गया। उक्त कार्यकर्त्ता सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आने वाले लोक सभा चुनाव में बूथ स्तर पर अपने पार्टी को मजबूत करना है।

एनसीपी पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष नवल किशोर शाही ने कहा कि कटिहार का सिटिंग सीट एनसीपी का है इस लिए एनसीपी को ही गठबन्धन दुवारा टिकट दिए जाने की बात की जाएगी। शाही ने उपस्थित सभी कार्यकताओं से कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के लिए कार्यकर्ता रीढ़ होती है. कार्यकर्ताओं के सहयोग एवं उनकी सक्रियता से पार्टी को मुकाम हासिल होती है।

उन्होंने देश के मौजूदा हालात से अवगत कराते हुए कार्यकर्ताओं को सजग रहने का आह्वान भी किया.शाही ने कहा कि देश के मुखिया समाज को बांटकर सत्ता हासिल करने में विश्वास रखती है। हाल के अन्य प्रदेश में हुए चुनाव का जिक्र करते हुए शाही ने कहा कि हाल में ही अन्य राज्यों में जो चुनाव नतीजा आया उससे साफ हो गया है कि भाजपा धार्मिक भावना फैलाकर व समाज को बांट कर सत्ता हासिल करने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि खासकर चुनाव के समय लोग भी भावना में बह जाते है। भावना में बहने के समय उनकी समस्याएं व पीड़ा का ख्याल भी नहीं रहता है।

वहीँ पार्टी के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष शकूर आलम ने कहा कि सूबे में अपराध बढ़ा है। युवा बेरोजगार हो रहे हैं। दोनों सरकारों ने जनता को ठगने का काम किया है।सांसद तारिक अनवर के पार्टी से निकलने पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कटिहार संसदीय क्षेत्र से राकांपा हर हाल में लोकसभा चुनाव लड़ेगी।उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जोश खरोश से शकूर, शाही और शरद पवार के नेतृत्व में तरक्की का विश्वास दिलाया। प्रदेश अध्यक्ष नबल किशोर शाही ने कहा कि हम वोट के जरिए आवाज देकर राज्य में बदलाव के लिए लड़ेंगे।

रेल दुर्घटना की जांच में सरकार विफल:

राजधानी रेल दुर्घटना की जांच कराने में सरकार विफल है। दोषी रेल डीआईजी, आईजी पर कार्रवाई नहीं हुई। उधर, मनरेगा में रोजगार देने का पुख्ता प्रमाण नहीं है। सभी योजनाओं में जनता के साथ छल हो रहा है। कहा अब केंद्र के झूठे वादों को जनता समझ चुकी है। भाजपा द्वारा अयोध्या मसला को मुद्दा बनाने पर युवा इसे नकारेंगे। जनता आज बेरोजगारी से जूझ रही है। मो. शकूर ने कहा कि हरेक जगह सरकारी कार्यालयों में गुंडाराज है। मैंने अपने कार्यकाल में काफी स्कूल बनवाए हैं। घर सजाने वाला घर छोड़कर भाग जाए तो घर के बाकी लोग उसे सजाते हैं। मैं अपना शेष वक्त भी एनसीपी की सेवा में बिताऊंगा। शरद पवार ने पार्टी को संवारा है। उनके कृषि मंत्री होने के समय में 86 हजार करोड़ कृषि ऋण माफी हुई थी। राकांपा किसान मजदूरों की पार्टी है।

वहीँ एनसीपी नेता राहत क़ादरी ने कहा कि मोदी और नीतीश ने जनता को धोखा दिया। युवाओं की स्किल इंडिया, स्टैंड अप इंडिया और मेक इन इंडिया फेल हो चुकी है। लोस चुनाव में पार्टी गठबंधन में राज्य में 5 सीट का दावा करेगी। उन्होंने कहा कि जिला को बढ़ाने में वे हमेशा आगे रहेंगे। रामनिवास यादव उर्फ पागल यादव ने कहा तारिक के जाने से पार्टी के लोगों ने राजनैतिक आजादी महसूस की है। 1999 से कटिहार लोस सीट पर हमारा कब्जा रहा है। यह सीट पार्टी के लड़ने का हक बनता है।एनसीपी ही एक ऐसी पार्टी है जिसे स्थापना के तीन माह के भीतर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला। अब एनसीपी किसी की मुट्ठी में नहीं है। भाजपा ने वादे का कोई मुद्दा पूरा नहीं किया। पागल यादव ने कहा एनसीपी और मजबूत हुई है।उक्त मौके पर पार्टी के हजारों की संख्यां में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

About Kanhaiya Krishna

Check Also

SSR-Case

SSR Case : CBI जांच को Supreme Court की हरी झंडी, सेलेब्स ने जताई खुशी

नई दिल्ली – बॉलीवूड अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत की कथित आत्महत्या के मामले (SSR CAse) …

BSEB 10th Result 2020

BSEB 10th Result 2020 : बिहार बोर्ड के बयान से ख़त्म हुआ सस्पेंस

पटना : बिहार बोर्ड की 10वीं के रिजल्ट (BSEB 10th Result 2020) को लेकर जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *