सतेंद्र पाठक की रिपोर्ट :
बेतिया : पश्चिम चंपारण फकीराना सिस्टर सोसाइटी के प्रांगण में श्रम विभाग के सहायक श्रम आयुक्त संजीव कुमार की अध्यक्षता में श्रम अधिकार दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें श्रम अधीक्षक पश्चिमी चंपारण एक, श्रम अधीक्षक पश्चिमी चंपारण दो तथा विभिन्न प्रखंडों के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गण उपस्थित हुए।
श्रम अधिकार दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रखंडों के उपस्थित श्रमिकों के बीच विभिन्न श्रम अधिनियम के संबंध में जानकारी दी गई तथा श्रम संसाधन विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। सेमिनार में आए हुए विभिन्न प्रखंडों के श्रमिकों को खाना, नाश्ता तथा 1 दिन की दैनिक मजदूरी का भी भुगतान किया गया।
श्रम अधिकार दिवस के आयोजन में प्रत्येक पंचायत के एक श्रमिक को बुलाया गया था। श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई। प्रत्येक श्रमिक को 1 दिन के दहाढ़ी एवं आने-जाने का भाड़ा भत्ता भी दिया गया है और नाश्ता-खाना की भी व्यवस्था की गई थी।
वही मौके पर फकीराना सिस्टर सोसाइटी के सिस्टर्स एलिस, शिशिर माइकल एवं समयक रत्नेश मिश्रा, प्रेम शंकर सिंह श्रम अधीक्षक बेतिया, सुहेल अहमद श्रम अधीक्षक बेतिया दो, राजेश प्रसाद श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, रामाशीष राय, शंभूनाथ गुप्ता, गौतम प्रसाद सिंह, कृष्ण दिवाकर समाज आयोजक, विनोद राम, सुरेश प्रसाद आदि ने उपस्थित होकर प्रशिक्षण दिया।