ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स सूची यूपी के इस जगह को मिला देश भर में दूसरा स्थान, जानिए अपने शहर का हाल

नई दिल्ली : केंद्रीय आवास व शहरी कार्य मंत्रालय ने सोमवार को ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स सूची जारी की गई है, जिसमें काशी दूसरे स्थान पर है। बात यूपी की करें तो कशी ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स सूची में पहले स्थान पर है। देश भर में चंडीगढ़ पहले स्थान पर है। पूरे उत्तर भारत में काशी चंडीगढ़ के बाद दूसरे स्थान पर है।


वाराणसी 33वें स्थान पर है। यहां नागरिक सुविधाएं प्रदेश में सबसे बेहतर हैं। वाराणसी के बाद प्रदेश में दूसरे स्थान पर झांसी है, जो देश में 34वें स्थान पर है। स्मार्ट सिटी में आने के साथ ही वाराणसी में नागरिक सुविधाएं तेजी से बढ़ी हैं। रेलवे स्टेशन, हवाई सुविधा, पर्यटन, सड़कों, पार्कों और चौराहों की दशा में लगातार सुधार हुआ है।


महाराष्ट्र का पुणे देशभर में रिहायश के लिए सबसे बेहतरीन शहर है। नागरिक सुविधाओं के लिहाज से देशभर के 111 शहरों की रैंकिंग में चंडीगढ़ को छोड़कर उत्तर भारत का कोई भी शहर शीर्ष दस की सूची में शुमार नहीं है। चंडीगढ़ के बाद उत्तर भारत का दूसरा बेहतर शहर वाराणसी 33वें नंबर पर है। इसके बाद झांसी 34वें और नई दिल्ली 65वें स्थान पर है। सबसे निचले पायदान पर रामपुर शहर है।


उत्तर भारत के शहरों की रैंकिंग

वाराणसी- 33
झांसी- 34
लुधियाना- 35
गाजियाबाद- 46
आगरा- 55
धर्मशाला- 56
नई दिल्ली- 65
फरीदाबाद- 72
लखनऊ- 73
कानपुर- 75
देहरादून 80
बरेली-81
करनाल- 82
अलीगढ़- 86
गुरुग्राम- 88
मुरादाबाद- 89
रामपुर- 111


About Kanhaiya Krishna

Check Also

Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन

रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *