अशोक कुमार जायसवाल की रिपोर्ट
चन्दौली पुलिस अधीक्षक जनपद चन्दौली सन्तोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनपद में चलाये जा रहे पशु तस्करों के विरूद्ध अभियान के क्रम में आज उ0नि0 अरविन्द कुमार चौहान, हे0का0 शेषनाथ मिश्रा व का0 रमेश चन्द्र पाठक थाना बलुआ द्वारा मुखबिर की सूचना पर सरायरसूलपुर के पास से एक पिकअप सं0- UP 64 AT 1207 से 03 राशि गोवंश बरामद किया गया तथा 02 अभियुक्तों 1-सदानन्द पुत्र इन्द्रदेव निवासी बैदौली थाना करण्डा जनपद गाजीपुर व 2- विनय कुमार पुत्र दिनेश निवासी कुशुमहा थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर मय गोवंश पिकअप गाड़ी को थाने पर लाया गया तथा उनके विरुद्ध थाना बलुआ पर मु0अ0स0 181/18 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
तथा उ0नि0 शिवानन्द वर्मा, उ0नि0 मनोज कुमार सिंह व का0 रामसूरत यादव थाना बलुआ जनपद चन्दौली द्वारा मजिदहां बाजार के पास से दो पिकअप गाड़ी संख्या- UP 65 FT 6234 से 04 राशि गोवंश व एक अभियुक्त संदीप पुत्र बाबुराम निवासी धामूपुर थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर तथा UP 65 FT 1115 से 05 राशि गोवंश व एक अभियुक्त हरगोविन्द पुत्र मुन्नीलाल निवासी रेवसा थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर बताया कि उक्त गोवंश को वध हेतु बिहार लेकर जा रहा था। इस पर उक्त उ0नि0 द्वारा मय गोवंश बरामद दोनों गाडिय़ों को थाने पर लाकर गिरफ्तार पशु तस्करों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 182/18 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।