विकेश कुमार की रिपोर्ट :
चन्दौली : अज्ञात कारणों से गेहूँ के खेत में लगी आग से लगभग सौ एकड़ खेत में लगी गेहूँ की फसल जल कर स्वाहा हो गई। तीन गाँवों के किसान गेहूँ की फसल जलने से परेशान है। सूचना के लगभग एक घंटे बाद पंहुची फायर ब्रिगेड की गाड़ी, किसानो व फायर सर्विस के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। मामला सदर तहसील के जमोखर, गोपई व पारसी गांव का है।
जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ही अगलगी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। जनपद मुख्यालय से चकिया जाने वाली सड़क के किनारे बसे जमोखर, गोपई तथा परासी के खेतों में अज्ञात कारणो से आग लग गई। सूचना पाते ही किसान अपने घरो से निकल कर मौके पर पहुंचे। किसानो द्वारा तत्काल इसकी सूचना 100 नंबर दिया गया। लगभग एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक लगभग 100 बीघे की गेहूं की फसल जल कर स्वाहा हो चूकी थी। किसानो तथा फायर ब्रिगेड के मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालाँकि तीन गाँवों के दर्जनों किसानो की फसल जलने से पशुओं के चारे सहित भोजन की भी समस्या भी हो गई है। अब किसान सरकार के सहारे की बाट जोह रहे हैं।