भाजपा मुख्यालय में अटल के अंतिम दर्शन के लिए हज़ारों के संख्यां में पहुंचे लोग

नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन देश भर में शोक व्याप्त है। ये अटल जी की शख्सियत का हीं परिणाम है कि आज विपक्षी पार्टियां भी उनके निधन से शोक में डूबी हुई है। कांग्रेस सहित सभी पार्टियों के नेताओं ने अटल जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे देश और भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। वहीँ अंतिम दर्शन के लिए भाजपा मुख्यालय में अटल का पार्थिव शरीर रखा गया है, जहाँ हज़ारों की संख्यां में लोग पहुंचे हैं और नम आखों से अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं


लंबे वक्त से मौत से जंग लड़ रहे वाजपेयी का गुरुवार शाम 5.05 बजे दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। उनकी मौत की खबर से न सिर्फ हिंदुस्तान बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में शोक की लहर है। अटल को अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा है, हर कोई इस महान आत्मा के अंतिम दर्शन करना चाहता है।


दोपहर 01 बजे तक वाजपेयी के शव को अंतिम दर्शन के लिए भाजपा मुख्यालय में रखा जाएगा। जहां नेताओं से लेकर आम जनता भी उनको श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। उसके बाद दोपहर एक बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। अंतिम यात्रा के बाद शाम करीब 4 बजे स्मृति स्थल पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


About Kanhaiya Krishna

Check Also

Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन

रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *