अनिल सिंह और संजय सिंह की रिपोर्ट :
मिर्ज़ापुर : मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ चौकी अंतर्गत विकास खण्ड राजगढ़ के धनसिरिया (निर्भयपुर) में आज बीती रात खूटा पर बधीं भैस चोरी हो गयी है। भैस मालिक ने बताया कि आज रात एक बजे के लगभग मेरी पड़िया चिल्लाने लगी। आवाज सुना कर परिवार के सभी सदस्य जग गये। जब पड़िया खूटा पर बाँधने के लिए गये तो उस वक्त भैस खूटा पर नहीं थी। इस पर पशु स्वामी का होश उड़ गया। पशु स्वामी पुनवासी पुत्र पारस सिंह पटेल ने अाज सुबह राजगढ़ चौकी में जा कर तहरीर दे दी है।
वहीं दुसरी ओर आज मंगलवार बीती रात भीटी गांव निवासी सुरेन्द्र पाण्डेय उर्फ बैजू पाण्डेय का भी चाईना मशीन व हस्ती पाइप चोरों ने उड़ा दी तथा बोरिंग में ईट-पत्थर भर दिया। आज मंगलवार की सुबह जानकारी होने पर चोरी की घटना की लिखित जानकारी पुलिस चौकी राजगढ़ दे दी गयी है। चौकी प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि चोरों को जल्द पकड़ लिया जायेगा। बतादें कि राजगढ़ क्षेत्र में यह चौथी चोरी है।इस चोरी से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल ब्याप्त है।
डायल 100 बाईक व पीआरवी 100 के रहते हुए भी गर्मी के मौसम में आए दिन चोर सक्रिय हैं, जो कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर लोग बाहर ही सोते हैं फिर भी चोर दिलेरी दिखाने में अब्बल दिख रहे हैं। उधर मिर्जापुर पुलिस कप्तान के भरपूर प्रयास के बावजूद क्षेत्र में आए दिन चोरी बढ़ रही है।