नई दिल्ली : बीते महीने हुए साइबर अटैक की चपेट से अभी दुनिया भर के कई देश ठीक तरह से उबर भी नहीं पाए थे कि एक बार साइबर अटैक ने दुनिया भर के कई देशों में अपना कहर बरपाया है। एक्सपर्ट इसे अब तक का सबसे बड़ा साइबर अटैक बता रहे हैं, जिसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। इस साइबर अटैक के चलते भारत के सबसे बड़े मुंबई स्थित कंटेनर पोर्ट जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT) समेत दुनिया की 20 बड़ी कंपनियों का कामकाज ठप हो गया।
साइबर अटैक का सबसे ज्यादा यूक्रेन में हुआ, जहां सरकारी मंत्रालयों, बिजली कंपनियों और बैंक के कंप्यूटर सिस्टम में बड़ी खराबी आई है। दुनिया भर में साइबर हमले की चपेट में आई कंपनी एपी मॉलर-मैर्स्क (AP Moller-Maersk) ही भारत में JNPT पर गेटवे टर्मिनल्स इंडिया (GTI ) का संचालन करती है, जिसकी क्षमता 18 लाख स्टैंडर्ड कन्टेनर यूनिट की है। इससे पहले पिछले महीने हुए साइबर हमले में दुनिया के तीन लाख से ज्यादा कंप्यूटर चपेट में आए थे।