संतोष यादव की रिपोर्ट :
सुल्तानपुर : प्राथमिक शिक्षक संघ की कूरेभार इकाई का त्रैवार्षिक अधिवेशन व निर्वाचन चुनाव अधिकारी शिवनारायण वर्मा, मंत्री बल्दीराय व त्रिभुवन पाण्डेय के निगरानी में संपन्न हुआ। शिक्षक संघ के प्रवक्ता निजाम खान ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यसमिति के सभी 22 पदों के लिए एकल नामांकन ही हुआ था, जिसके चलते सर्वसम्मति से सभी पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।
संरक्षक पद पर डॉ रितेश सिंह, अध्यक्ष करुण सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेन्द्र प्रसाद दूबे,उपाध्यक्ष रामा सिंह, शिव लाल कोरी , हरिओम गुप्ता,प्रेम कुमार तिवारी,मंत्री पद पर चन्द्र प्रकाश गुप्ता ,संयुक्त मंत्री राजकुमार यादव ,कोषाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ,संगठन मंत्री पद पर अर्चना सिंह ,मंजू सिंह ,मनखुश ,लल्लन कुमार उपाध्याय, व रमेश कुमार को मीडिया प्रभारी चुना गया।
चुनाव पर्यवेक्षक अखिलेश उपाध्याय द्वारा सभी पदाधिकारियों के विपक्ष में कोई अन्य पर्चा नही भरे जाने के कारण निर्विरोध निर्वाचित किये जाने की घोषणा की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय,प्रवक्ता निज़ाम खान ,जिलामंत्री हृषिकेश भानु सिंह ,प्रशांत पाण्डेय,उपाध्यक्ष, जय प्रकाश वर्मा कोषाध्यक्ष,वीरेंद्र तिवारी ,सफदर मेहंदी, रमेश चन्द्र,राजेश कुमार,हरिश्चंद्र,दिनेशकुमार सहित काफी संख्या में शिक्षक शिक्षकाओं की उपस्थिति रही।