नई दिल्ली : केंद्र में सत्तारूढ़ देश की प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज अपना 39वां स्थापना दिवस मना रही है। स्थापना दिवस को लेकर बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं में ख़ासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक स्थापना दिवस के मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज मुंबई में 3 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को नमो ऐप के जरिये 5 संसदीय क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इनमें नई दिल्ली, उत्तरी-पूर्वी दिल्ली, उत्तरी मध्य मुंबई, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) और सारण (बिहार) की शामिल है।
आपको बता दें कि केंद्र के अलावा बीजेपी 21 राज्यों में सत्ता पर काबिज है। इसलिए कार्यकर्ताओं में भी स्थापना दिवस के मौके पर खास उत्साह नजर आ रहा है। पीएम मोदी ने भी ट्वीट के जरिये सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने एक वीडियो भी ट्वीट किया। वहीं मुंबई में अमित शाह जिस रैली को संबोधित करेंगे उसमें 3 लाख कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी का गठन 6 अप्रैल 1980 को हुआ था और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के पहले अध्यक्ष थे।
Check Also
पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव
पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …
74 साल बाद करतारपुर कॉरिडोर के जरिए मिले दो भाई, बंटवारे ने किया था अलग
1947 में जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ तो मोहम्मद सिद्दीक नवजात थे। उनका …