रवि शंकर राणा की रिपोर्ट :
डुमरिया घाट (पूर्वी चंपारण) : भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने रामशरण प्रसाद यादव के नागरिक अभिनदंन में सैकड़ों के संख्या में लोग मौजूद थे ।बता दें कि रामशरण प्रसाद यादव, जिन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से केसरिया विधान सभा का चुनाव लड़ा था और दूसरा स्थान हासिल किया था, पिछले सप्ताह भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। उनके नागरिक अभिनन्दन में केसरिया के अनेको मंडल के नेता फूल माला पहना कर अभिनदंन किया गया।
मंच संचालन सम्भु महतो ने किया व वक्ता विजय जयसवाल ने कहा कि अब केसरिया विधान सभा को क्षेत्रीय नेतृत्वकर्ता मिल गया है। यदि पार्टी टिकट देती है तो जितना तय है। वही मौके पर जिला उपाध्यक्ष बसन्त मिश्रा,जिला परिसद पति सुभाष प्रसाद, सुदामा तिवारी मुखिया, हीरालाल प्रसाद मुखिया, राजकुमार प्रसाद मुखिया, मनोज पासवान, श्याम बिहारी ठाकुर, भिर्गुणाथ गिरी अदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।