संतोष गुप्ता की रिपोर्ट :
चन्दौली : शहाबगंज क्षेत्र के सेमरा गांव में माता काली के मंदिर पर ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष दिव्यांशु की अध्यक्षता में बैठक की गई, जिसमें ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचार, गरीब ब्राह्मण की लड़के-लड़कियों की शादी कैसे हो ? क्या सहयोग किया जाय ? जिससे शादी आसानी से हो सके। अगर किसी व्यक्ति विशेष की तरफ से किसी गरीब ब्राह्मण को सताया जा रहा है, तो उस गरीब ब्राह्मण के साथ पूरा ब्राह्मण उसका विरोध करें व मदद करें, जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस बैठक में शहाबगंज ब्लाक अध्यक्ष का चुनाव भी किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से महडौर निवासी गोविंद तिवारी को ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से सुजीत तिवारी, गणेश तिवारी, ओमकार तिवारी, मखंचु पांडेय, छोटे तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन अनुराग त्रिपाठी ने किया।