जय घोष की रिपोर्ट :
किशनगंज : जिले के पोठिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। मामला पोठिया प्रखंड अंतर्गत बुढ़नई पंचायत के झाड़बाड़ी टप्पू का है, जहाँ एक महिला ने अपने भाई के 2 मासूम बच्चों को गला रेत कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक झाड़बाड़ी टप्पू निवासी अब्दुल अजीज के (2) वर्षीय पुत्र सकलेन रज़ा एवं (4) वर्षीय पुत्री मनतेहा नाज को उनकी बुआ (पिता की बहन) रेहाना खातुन प्रतिदिन की तरह घर खेलने जाने की बात कह कर गुरुवार की दोपहर ले गयी। काफी समय से घर नहीं पहुँचने पर परिजनों ने खोजबीन की तो दोनों मासूमो का ब्लैट से गला रेता मृत अवस्था में पटुआ के खेत में पाया। इधर रेहाना तभी से लापता है।
मामले की सुचना पोठिया थाना को मिलते ही थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार मंडल दल बल के साथ मौके पर पहुँचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटना स्थल से पुलिस ने ब्लैट,रस्सी तथा चॉकलेट बरामद किया है। घटना के बाद लोगों द्वारा उक्त महिला रेहाना खातुन को विक्षप्त बताया जा रहा है। इस घटना को लेकर पूरा गांव शोकाकुल है साथ ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।