तैयब हसन ताज की रिपोर्ट :
अरेराज (पूर्वी चम्पारण) : प्रखण्ड के बलहाँ चौक पर बीती देर रात अगलगी की घटना में 8 लाख की संपत्ति जल कर ख़ाक हो गई। सुचना पाकर अरेराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची, और घटनास्थल का जायज़ा लिया।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जान-माल की कोई क्षति नही हुई है। गनीमत ये रही कि हवा नही चल रही थी,वरना काफी नुकसान हो सकता था।
मुख्यतया खाद्य सामाग्री, बर्तन, मकान व मूलभूत सुविधाओं की क्षति हुई है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारण का पता नही चल पाया है।जिन लोगों का नुकसान हुआ है, उनमें राम मिस्त्री, अनिल और अन्य लोग शामिल हैं। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया है।