पूर्णिया : बिहार के जनपद पूर्णिया के बगहा में एक बड़ी विभागीय कार्यवाही करते हुए MO को निलंबित कर दिया गया है। बगहा 2 MO संटू सिंह को बिना अवकाश फ़रार होने के मामले में निलंबित किया गया है। MO संटू सिंह सिंह पर हुई इस विभागीय कार्यवाही से विभागीय अधिकारियों में हडकंप मचा हुआ है।
आपको बता दें कि संटू सिंह प्रखंड बगहा 2 के आपूर्ति पदाधिकारी हैं, जिनपर जांच में बिना अवकाश के अनुपस्थित रहने की बात सामने आई थी, जिसके बाद बगहा SDM धर्मेंद्र कुमार की अनुशंसा पर DM ने ये कार्यवाही की है।