बेतिया में भाजपा होगी मजबूत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा एवं विधि प्रकोष्ट के पदों की घोषणा

सतेंद्र पाठक की रिपोर्ट

बेतिया : पश्चिमी चंपारण बेतिया में भाजपा कार्यालय के सभागार में जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद पाण्डेय के अध्यक्षता में विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की मनोनयन की गई। जिस में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महेंद्र पडित जिला उपाध्यक्ष, नंदलाल साह बेतिया ग्रामीण सहित 16 व्यक्तियों के पदों की घोषणा करते हुए उन्हें मनोनयन किया गया।

 

वहीं अल्पसंख्यक वर्ग मोर्चा के 11 व्यक्तियों के पदों की घोषणा करते हुए पदों पर मनोनयन किया गया। साथी रमेश कुमार वर्मा को विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पद पर मनोनीत किया गया। सभा मे जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद पाण्डेय ने बारी बारी से सभी मनोनयन पार्टी पदाधिकारियो को माला पहना एवं मिठाई खिला स्वागत किया।सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि पहले अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा अलग-अलग कार्य कर रहे थे। लेकिन अब इन दोनों मोर्चा को एक साथ कर दिया गया है। जिसे जिला में भाजपा के प्रति कार्य बेहतर करने में सक्षम होगी। विधि प्रकोष्ट के जिला आयोजक पर रत्नेश कुमार वर्मा को भी कार्यभार दिया गया है।

 

पद भार देने के बाद यह आशा है कि भाजपा के लिए जिला में मजबूती प्रदान होगी और जिला में बेहतर कार्य भी होगा तथा अपने कर्तब्यों का पालन करेंगे। सभी को हार्दिक बधाई एवं ढेरो शुभ कामना देता हूँ। वही जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सहाय उर्फ गांधी बाबा ने कई पदाधिकारियो को माला पहना कर सम्मानित किया। आगे कहा कि भाजपा जिला में पदों पर मनोनयन करने से जिला में भाजपा कार्यकर्ताओं की मजबूती में और भी बढ़ोतरी हुआ है। इनको ढेरो शुभकामना। वही नए पदों पर मनोनयन भाजपा पदाधिकारियो ने सयुक्त रूप से अपने कर्तब्यों का निर्वहन करने एवं भाजपा को जिला में बेहतर मजबूती प्रदान करने का संकल्प किया है।

About Kanhaiya Krishna

Check Also

SSR-Case

SSR Case : CBI जांच को Supreme Court की हरी झंडी, सेलेब्स ने जताई खुशी

नई दिल्ली – बॉलीवूड अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत की कथित आत्महत्या के मामले (SSR CAse) …

BSEB 10th Result 2020

BSEB 10th Result 2020 : बिहार बोर्ड के बयान से ख़त्म हुआ सस्पेंस

पटना : बिहार बोर्ड की 10वीं के रिजल्ट (BSEB 10th Result 2020) को लेकर जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *