हाई स्कूल परीक्षा में स्कूल टाप करने वाली छात्रा तन्नू का किया गया सम्मान

सर्वेश कुमार यादव की रिपोर्ट

 

वाराणसी-हरहुआ श्री युगल बिहारी इंटर कालेज रामेश्वर के हाई स्कूल परीक्षा में स्कूल में टॉप करने वाली तन्नू गुप्ता निवासी रामेश्वर को मेडल व् स्मृति चिन्ह व् अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया।

स्कूल के प्रबन्धक धर्मेन्द्र सिंह “पप्पू” प्रधानाचार्य रविन्द्र बहादुर सिंह , ने मेडल व् स्मृति चिह्न प्रदान किया।यू0पी0 ग्रामीण पत्रकार एसोसिएसन ,ब्लॉक लोक शिक्षा समिति सेवापुरी ,नेहरू युवा केंद्र वाराणसी ,युवा मण्डल खण्डा ,बरेमा ,पचवार ,ग्राम पंचायत रामेश्वर ,वरुणा बचाओ अभियान समिति ,व्यापार मण्डल हरहुआ ,रामेश्वर ,तहसील पिण्डरा की ओर से भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर ग्राम प्रधान रामेश्वर रामप्रसाद व् व्यापार प्रतिनिधि मण्डल वाराणसी के तहसील अध्यक्ष रामजियावन गुप्त व् जिलाध्यक्ष घनश्याम सिंह व पत्रकार सर्वेश यादव  ने संयुक्त रूप से कहा कि-तन्नू बचपन से ही लगनशील व् सरल मृदुभाषी बच्चियो में से रही है।अपने पत्रकार पिता के0 एल0 “पथिक “के आदर्शो व निर्देशो के साथ सद्व्यवहार व् नैतिकता के साथ कड़ी मेहनत करती रही। अपने स्कूल में टॉपकर 83.5% अंक हासिल किया। पुलिस व् प्रशासनिक सेवा में जाने की इच्छा की सराहना की गई। तन्नू गुप्ता ने अधिकारी बन देश की सेवा करने की इच्छा के साथ इसका श्रेय पिता -माता व् गुरुजनो को दिया।

सम्मान अवसर पर क्षेत्र के पूर्व शिक्षक दयाशंकर पाण्डेय , मधुवन यादव ,गोविन्द प्रसाद सिंह ,राजेन्द्र यादव ,डॉ0 आर0 के0 सिंह ,रामगोपाल चौरसिया ,रामजी तिवारी ,अशोक कुमार मिश्र एडवोकेट ,श्री प्रकाश यादव ,दिलीप सिंह “दीपु” विजय बहादुर सिंह ,यतीश तिवारी ,कुसुम केसरी ,उदल मौर्य ,अनिल कुमार गुप्त ,रामलाल ,सुखनंदन गांधी ,पप्पू पटेल ,राजेश सिंह ,नीरज कुमार यादव ,अंजलि वर्मा ,मन्नू लाल गुप्ता ,सविता सिंह सुनील द्विवेदी ,सन्तोष राम सहित कई शिक्षक ,समाजसेवी ,पत्रकार ,एडवोकेट व् चिकित्सक सहित प्रधान उपस्थित रहे।

अपने सम्बोधन में प्रबन्धक धर्मेन्द्र सिंह “पप्पू”व् प्रिंसिपल रविन्द्र बहादुर सिंह व् राज्य प्रशिक्षक कन्हैया लाल पथिक ने कहा कि -सन्तों के इस विद्यालय के छात्रो का लगन व् शिक्षको का प्रयास रहा कि 91%रिजल्ट आया। बच्चे लक्ष्य का निर्धारण कर उचाइयां हासिल करें। सन्तों व् विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

अन्य सम्मानित छात्राओ कु0 निर्मला देवी ,संगीता ,अंजू , ज्योति ,अंजलि ,रोहित ,सोनम यादव ,अनू सिंह ,पूजा ,मंजीत ,आँचल यादव कु0 किरन बिन्द ने एक दूसरे छात्र -छात्राओ को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

About Kanhaiya Krishna

Check Also

लखीमपुर हिंसा केस का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश

लखीमपुर हिंसा केस का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश

रिपोर्ट : सलिल यादव लखीमपुर हिंसा केस के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा जांच एजेंसी के …

कानपुर : बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी देंगे टिकट कानपुर से लड़ेंगी चुनाव

कानपुर : बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी देंगे टिकट कानपुर से लड़ेंगी चुनाव

रिपोर्ट : सलिल यादव   पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन कानपुर से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *