त्रिपुरारी यादव की रिपोर्ट
वाराणसी रोहनिया-ब्लाक मुख्यालय आराजी लाईन्स के प्रागंण मे सोमवार को ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के संयुक्त नेतृत्व मे तीन सूत्रीय मॉगो को लेकर आज कलम बंद कार्य बहिष्कार धरने का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस धरने को प्रधान संघ आराजी लाईन्स के अध्यक्ष तेजनाथ पटेल के नेतृत्व मे सभी प्रधानो ने पूर्ण समर्थन–ब्लाक मुख्यालय आराजी लाईन्स पर चल रहे धरने को दिया।बैठक व धरने को मजबूती देते हुए कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने विस्तार से मॉगो के बारे मे बताया। प्रधान संघ के अध्यक्ष तेजनाथ पटेल ने बताया की सचिव के कार्य से गॉव मे जनहित के कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित हो गया है ।जनता बरसात के आगमन को देखते हुए कार्य कराने का दबाब बनाने से काफी समस्याओ का सामना करना पड रहा है।यदि सरकार इनकी मॉगो को एक सप्ताह के अन्दर पूरा नही करता है। तो हम प्रधान संघ आराजी लाईन्स के समस्त ग्राम प्रधान गॉव मे कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होगे।
इस अवसर पर दीपक शर्मा ,उमाकांत पाण्डेय ,शीतला प्रसाद पाण्डेय,राकेश दिक्षित , सुनील कुमार सिंह,कुसुम उपाध्याय,ललित यादव,भगवती शर्मा,नारायण पटेल,व प्रधान संघ आराजी लाईन्स के समस्त ग्राम प्रधान व सचिव उपस्थित रहे।