कुलदीप यादव की रिपोर्ट
कमालपुर चन्दौली उद्योग व्यापार मंडल कमालपुर का पोस्टर शुक्रवार की देर रात अवांछनीय तत्वों ने फाड़ दिया।शनिवार की सुबह व्यापार मंडल अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता ने धीना थाने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ फोस्टर फाड़ने का तहरीर दिया।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
कमालपुर कस्बा में उद्योग व्यापार मंडल का पोस्टर त्रिमुहानी पर गुरुदयाल यादव के छत व अनिल जायसवाल के छत पर लगा हुआ है।जबकि शुक्रवार की देर रात अवांछनीय तत्वों ने पोस्टर को क्षतिग्रस्त कर दिया।शनिवार की सुबह व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने फटा पोस्टर देखा तो आगबबूला हो गए।तत्काल पदाधिकारियो ने मामले की जानकारी पुलिस को दिया।पुलिस मामले की जांच में जुट गए।व्यापार मंडल का पोस्टर बीते दिनों अध्यक्ष के घर पर व अन्य जगहों पर लगा फाड़ दिया गया था।अभी तक पुलिस मामले में कोई कार्यवाही नहीं कर सका।इस सम्बंध में धीना थाना एस आई गंगा प्रसाद यादव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।