विवाहिता ने लगाई फांसी,मामला प्रेम प्रसंग का

 

असलम खान की रिपोर्ट

अहरौरा मीरजापुर प्यार करने वालों की नजरों में जात – पात, उम्र का बंधन, सामाजिक सीमाएँ, धन दौलत की असमानता, पारिवारिक प्रस्थिति और शारीरिक सौंदर्यता सब बेईमानी लगती है। समाज भले पाणि ग्रहण संस्कार से बांध दे लेकिन प्यार में उड़ते पंक्षी इस जाल को भी ले उड़ते हैं। घटना अहरौरा थाना क्षेत्र के एक ग्राम की है। जहां की रहने वाली एक विश्वकर्मा जाति की विवाहित लड़की उम्र छब्बीस वर्ष की आंखें चार गांव के ही शादीशुदा विजय विंद से हो गई।शादीशुदा विवाहिता संतान से महरूम थी।    दोनों का प्रेम परवान चढ़ने लगा। जीने मरने की कसमें शारीरिक सुगंधों के बीच खाई जाने लगी। लड़की जहाँ अपने प्रेम प्रसंग को लेकर गंभीर थी वहीं विजय विंद विवाहिता के साथ प्यार का खेल खेल था क्योंकि इस खेल के बाद वह अपने ससुराल चली जायेगी और उसका मन बहलाव प्रेम की पूर्ति हो जायेगी परंतु विवाहिता ने विजय को स्वीकार करने का दबाव बनाया तो वह इंकार कर दिया। विजय की सच्चाई सामने आ गयी। वह न घर की रही न घाट की। उसने गांव के एक बगीचे में जाकर पेड़ की डाल के सहारे फांसी लगा ली। उसकी मौत हो गई। गांव में कोलाहल हो गया। सूचना पर अहरौरा पुलिस मौके पर पहुँची। शव को कब्जे में ले लिया और थाने ले आई। मौत की सत्यता की जाँच के लिए शव विच्छेदन गृह चुनार भेजा गया है। अहरौरा थाने में लड़की के पिता की ओर से एक तहरीर दी गई है जिसमें विजय विंद को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया गया है। अहरौरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरूद्ध 189/18 धारा 306 आई पी सी का अभियोग पंजीकृत किया है।सूत्रों के मुताबिक थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबीश दी गई लेकिन वह समाचार लिखे जाने तक फरार बताया जा रहा है।

इसे प्रेम प्रसंग माना जाय या यौवनावस्था का शारीरिक आकर्षण इसे लेकर ग्रामीणों में चर्चा थी लेकिन मृतका के परिजनों में स्तब्धता और मातम का दौर है।

About Hindustan Headlines

Check Also

लखीमपुर हिंसा केस का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश

लखीमपुर हिंसा केस का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश

रिपोर्ट : सलिल यादव लखीमपुर हिंसा केस के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा जांच एजेंसी के …

कानपुर : बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी देंगे टिकट कानपुर से लड़ेंगी चुनाव

कानपुर : बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी देंगे टिकट कानपुर से लड़ेंगी चुनाव

रिपोर्ट : सलिल यादव   पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन कानपुर से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *