कुलदीप यादव की रिपोर्ट
कमालपुर चन्दौली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने शुक्रवार को डिग्घी व जनौली धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया।इसमें बोरा की कमी व उठान की समस्या पर किसानों की धान की फसल की खरीद न होने पर नाराजगी जताई।मौके पर मोबाइल से जिलाधिकारी से वार्ताकार केंद्रों पर समस्याओ को दूरकर धान खरीद सुनिश्चित करने का मांग किया।
सहकारी समितियों पर बोरे की कमी व फसलों के उठान के अभाव में किसानों के धान की फसल खरीद नहीं हो रहा है। किसान प्रतिदिन क्रय केंद्रों का चक्कर लगा रहा है।किसानों की समस्याओं को देखते हुए शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने डिग्घी व जनौली क्रय केंद्र का निरीक्षण किया।इसमें डिग्घी क्रय केंद्र पर 5 हजार कुंतल लक्ष्य के सापेक्ष तीन किसानों से 417 कुंतल खरीदा गया।जबकि फसल के उठान के अभाव में एक सप्ताह से खरीददारी बन्द है।जनौली क्रय केंद्र पर 15 हजार कुंतल के सापेक्ष 14 किसानों से 1 हजार कुंतल धान की खरीददारी की गई है।वही केंद्र पर बोरा न होने, उठान न होने व धनराशि न होने से धान की खरीददारी पूरी तरह से ठप है।सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने तत्काल डीएम से वार्ताकार केंद्रों पर समस्याओं को दूरकर धान खरीद करने का मांग किया।वही कहा कि भाजपा केवल जुमलेबाजी में विश्वास करती है।जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है।आज अन्नदाता अपनी फसल को पैदाकर बेचने के लिए समितियो का चक्कर लगा रहा हैं।किसानों के दुख दर्द से भाजपा को कोई लेना देना नहीं है।इस मौके पर हवलदार यादव,केपी यादव,सुभाष मौर्या,मनोज यादव,राम सिंह,संजय यादव,अमित सिंह,राकेश पांडेय आदि लोग रहे।