सोनू सिंह की रिपोर्ट :
आगरा : बुधवार को बाल एवं महिला विकास कल्याण समिति द्वारा 15 माह से अपने मायके में रह रही फरहीन बानो को उसके पति से समझौता कराया गया. लड़की का पति उसको अपने साथ लेकर घर गया फरहीन बानो अपने मायके में अब जाने की बात नही करेगी वह एक महीने में एक बार दो तीन दिन के लिये मायके रहने जा सकती है।
वर्तमान मे फरहीन बानो पति अब्दुल हमीद इन दोनों पर दो बच्चे है।एक बेटा और एक बेटी है। बाल एवं महिला विकास एवं शोषण निवारण कल्याण सिमित की सचिव रानू निगम द्वारा दोनों का समझौता कराया गया। बाल महिला विकास कल्याण सीमित टीम सचिव रानू निगम , अमर निगम, राजकुमारी, संगीत अग्रवाल, जाकिर उस्मानी, टीना अग्रवाल, सोनिया आदि मौजूद रहे।