दुद्धी -सोनभद्र दुद्धी क्षेत्र के अन्य जगहों पर भगवान भोले बाबा को प्रसन्न रखने के लिए तथा उनकी मनोकामना पूरी करने के लिए लोंगो ने दिघुल क्षेत्र के शिव मंदिर पर, धनोरा के ननकू बाबा ,बीड़र के हिरेशर मंदिर,मलदेवा के लवकुश मन्दिर पर,खजुरी क़े प्रचीन शिव मंदिरों पर अखण्ड- कीर्तन किया जा रहा है आपको बता दे कि
महाशिवरात्रि पर्व (बोलचाल में शिवरात्रि) हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है।फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारंभ इसी दिन से हुआ। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग ( जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है ) के उदय से हुआ। अधिक तर लोग यह मान्यता रखते है कि इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवि पार्वति के साथ हुआ था। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि की सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।