चन्दौली सेवानिवृत्त हो रहे जनपद के दो पुलिस कर्मी क्रमश: 1.राधेश्याम सिंह (मु0आरक्षी ना0 पु0) 2. वीरेन्द्र मिश्रा (मु0आरक्षी नागरिक पु0) को पुलिस अधीक्षक चन्दौली संतोष कुमार सिंह द्वारा माला तथा अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया गया तथा श्रीमदभागवत गीता एवं छाता भेट स्वरुप प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक चन्दौली नें कहा कि पुलिस की नौकरी में व्यक्ति अपने व्यक्तिगत समाज एवं सम्बन्धों से लगभग कट सा जाता है क्योकि उसे इनमें सम्मिलित/हिस्सा होने का वक्त ही नही मिल पाता है। अब आप सब अपना अधिक से अधिक समय अपने परिवार व समाज/सम्बन्धियों के बीच ही व्यतीत करेगें। महोदय द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों के सुखी एवं निरोगी जीवन की कामना के साथ ही उक्त पुलिस कर्मियों द्वारा पुलिस विभाग में कियें गये कार्यों आदि के लिए धन्यवाद दिया।