संतोष यादव
सुल्तानपुुुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेई के निधन पर सुल्तानपुर के उपजा परिवार ने शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। जिला अध्यक्ष डॉ आर के सिंह ने कहा कि अटल जी के निधन से राष्ट्र ने एक स्वच्छ छवि के राजनेता को खो दिया है।अटल जी के विचार व उनकी कविताएं आज भी जीवंत है।
शोक सभा में उपाध्यक्ष संतोष यादव,विक्रम वृजेंद्र सिंह,दर्शन साहू,कोषाध्यक्ष दिनकर श्रीवास्तव व महामंत्री विवेक बरनवाल ने भी अटल जी के जीवन कृत्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि व्यक्त किया।