नई दिल्ली : एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आज निधन हो गया। वो 93 वर्ष के थे। पिछले 9 हफ़्तों से वो एम्स में भर्ती थे। बीत 2 दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। देश भर में उनकी सलामती को लेकर दुआएं की जा रही थी। इन सबके बीच वो इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन पर जहाँ पीएम मोदी सहित कई बीजेपी नेताओं ने दुःख व्यक्त किया है, वहीँ कांग्रेस ने भी वाजपेयी के निधन पर शोक जताया है।
पक्षी दल कांग्रेस ने अटल जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अटल थे, अटल हैं और अटल रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर अटल जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। राहुल ने ट्वीट कर लिखा कि आज देश ने एक महान बेटा खो दिया। देश के लाखों लोग पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से प्यार और उनकी इज्जत करते थे। उनके परिवार और प्रशंसकों के लिए मै संवेदना व्यक्त करता हूं। हम सब उनकी कमी महसूस करेंगे।
इससे पहले दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में साझा विरासत बचाओ कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय लोक दल नेता जयंत चौधरी ने अटल जी को याद करते हुए उनकी कविता सुनाई। इसी कार्यक्रम में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अबदुल्ला ने कहा कि इस भारत में एक बेटा आज अपनी अंतिम यात्रा की तैयारी कर रहा है। नेहरू जी ने अटल जी को कहा था अटल तुम एक दिन प्रधानमंत्री बनोगे।
Check Also
Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन
रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …
पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव
पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …