देवघर: लगातार बढ़ रहे ठंड को देखते हुए देवघर जिला प्रशासन की ओर से

देवघर:

लगातार बढ़ रहे ठंड को देखते हुए देवघर जिला प्रशासन की ओर से गरीबों एवं असहाय लागों को सर्दी से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए लगातार देवघर जिला में गरीबों के बीच कंबल और गर्म कपड़े बांटे जा रहे हैं। उसी के मद्देनजर आज मंदिर एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा कंबल का वितरण किया गया। सामाजिक सुरक्षा कोषांग के एक्स्क्यूटिव मजिस्ट्रेट कम सहायक निदेशक, प्रियंका सिंह के द्वारा जानकारी दी गई कि जिले के वैसे असहाय और गरीब व्यक्ति जो अपने आप को ठंड से बचाने में असमर्थ है, उनकी सुरक्षा के लिए विभाग हर संभव मदद को तैयार है।
आज सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा लगभग 70 कंबल का वितरण किया गया। इससे पूर्व भी उपविकास आयुक्त, अपर समहार्ता, जिला विकास अभिकरण के निदेशक एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा कुष्ठ आश्रम में 60 कंबलों का वितरण किया गया है। कुष्ठ आश्रम में कंबल का वितरण करते हुए विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि राज्य सरकार की जो भी कल्याणकारी योजनाएँ हैं उसे हर जरूरतमंदों तक पहुँचाने हेतु संकल्पित है और इसके लिये हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

About Kanhaiya Krishna

Check Also

Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन

रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव

पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *