आजम खान के जन्मदिन पर युवाओं ने की जम कर मस्ती

एंटरटेनमेंट डेस्क-हिंदुस्तान हेडलाइंस

नई दिल्ली। छतरपुर स्थित जाने माने जंगली कैफे में सोशलाइट आजम खान का जन्मदिन बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। आजम खान को बधाई देने के लिए उनके सभी करीबी दोस्त पहुंचे और उनको ढेरों शुभकामनाएं दी व उनकी दीर्घायु की कामना की। आजम खान ने आये सभी महमानों का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया साथ ही उनके साथ अपने जन्मदिन को शानदार अंदाज में मनाया। आये हुए सभी मेहमानों ने आजम खान के जन्मदिन पर जम कर मस्ती की और अपने-अपने अंदाज में सभी ने इस जन्मदिन पार्टी को सभी के लिये यादगार बना दिया। डीजे द्वारा कई बॉलीवुड सुपरहिट ट्रेकों को बजाया गया जिसे सुन कर वहां उपस्थित सभी अपने आपको डांस करने से रोक नहीं पाए और सभी ने जम कर डांस किया। आजम खान ने अपने मित्रों के साथ केक काटा और सभी को केक खिलाकर ढेरों शुभकामनाएं बटोरी।

About Kanhaiya Krishna

Check Also

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत पड़ी महाराष्ट्र सरकार पर भारी

बॉलीवुड अभिनेत्री, कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। अपने विचारो को स्पष्ट …

सुशांत डैथ मिस्ट्री: कौन है अपना कौन है पराया? क्या कर पाएगी सीबीआई मुजरिमों का सफाया

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई, ईडी और एनसीबी इस केस को बारीकी से जांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *