सर्वेश यादव की रिपोर्ट :
वाराणसी : हरहुआ रामेश्वर नेहरू युवा केंद्र संगठन वाराणसी (भारत सरकार) के तत्वावधान में युवा मण्डल रामेश्वर सहित कई युवा मण्डलों के युवाओ ने गांधी जी के 150 वीं जयंती पर रामेश्वर महादेव मन्दिर परिसर से रैली निकाली जो हरिजन बस्ती ,लक्षीपुर ,से होते हुए रामेश्वर पंचक्रोशी मार्ग ,बाजार से होते हुए वी आर पब्लिक स्कूल में एक संगोष्ठी में तब्दील हुई।
युवाओ ने दलित बस्तीयो ,रामेश्वर मन्दिर ,विद्यालय परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की। बापू के चित्र पर माल्यार्पण कर गांधी के प्रिय भजन “वैष्णो जन तो तेने कहिये पीर पराई जाने रे….की प्रस्तुति की। श्री युगल बिहारी इंटर कालेज रामेश्वर के प्रिंसिपल रविन्द्र बहादुर सिंह ने चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद सम्बोधन में कहा कि हमे गांधी जी के सत्य -अहिंसा मार्ग पर चलकर देशहित में कार्य करें।
गांधी जी के चित्र पर प्रमुख रूप से नीरज यादव ,मन्नू लाल , कन्हैया लाल ,आर सी मौर्य,मोनी देवी (एन वाई वी) सविता सिंह ,छोटेलाल ,ज्योति गिरी , विमलेश श्रीवास्तव ,आशिक कुमार मिश्र एडवोकेट ,विशाल कुमार ,शुशांत सिंह ,रंजीत तिवारी , विनय कुमार ,नीतू गौंड सहित कई युवाओ ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।