सहारनपुर : सीएम योगी ने बीते दिनों बयान दिया था कि पुलिस पर गोली चलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा। वहीँ यूपी पुलिस का मिशन एनकाउंटर बदस्तूर जारी है। यूपी के जनपद सहारनपुर में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 50-50 हज़ार के दो ईनामी बदमाशों को पुलिस ने मार गिराया। इस मुठभेड़ में एक दरोगा और एक सिपाही घायल हुए हैं, जिसे इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक दोनों बदमाशों ने अपने साथियों के साथ सोराना से रेत-बजरी के ठेकेदार और उसके ट्रक चालक का अपहरण कर लिया था। परिजनों से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। सर्विलांस की मदद से रात में पुलिस ने गांव इब्राहिमपुरा के खेतों में बदमाशों को घेर लिया। दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घायल बदमाशों के नाम ओमपाल और विक्की उर्फ सुमित हैं और दोनों पर 50-50 हज़ार का ईनाम घोषित था। दोनों अपहृतों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बदमाशों के पास से लूटी गई बाइक, तमंचे और आभूषण बरामद हुए हैं।
Check Also
Ranji Trophy 2021-22, FINAL: मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, मुंबई को 6 विकेट से हरा पहली बार बनी रणजी चैंपियन
रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। जहां 41 …
पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव
पाकिस्तानी आतंकी बाबर भाई मुठभेड़ में ढेर, 4 साल से था घाटी में एक्टिव जम्मू-कश्मीर …