संतोष यादव की रिपोर्ट
सुलतानपुर 14 अप्रैल, नवागत जिलाधिकारी श्री विवेक ने आज दिनांक 14 अप्रैल को पूर्वान्ह में जिला कोषागार जाकर जिलाधिकारी सुलतानपुर के पद का कार्यभार ग्रहण किया। नवागत जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त कलेक्ट्रेट में विकास तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक में जिले की विकास योजना व कानून व्यवस्था की जानकारी ली।
नवागत जिलाधिकारी के कार्यभार ग्रहण के समय मुख्य विकास अधिकारी राधेश्याम, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अमरनाथ राय, अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) बी0डी0सिंह, सी0आर0ओ0 महेन्द्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी वरूण खरे, मुख्य चिकित्साधिकारी सी0बी0एन0 त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर प्रमोद पाण्डेय, उप जिलाधिकारी बल्दीराय सलिल पटेल, जिला सूचना अधिकारी आर0बी0सिंह, परियोजना निदेशक एस0के0द्विवेदी, उपायुक्त एन0आर0एल0एम0 बी0बी0सिंह, उपायुक्त मनरेगा विनय कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी पन्नालाल व सम्बन्धित उपस्थित थे।