रविन्द्रनाथ सिंह की रिपोर्ट
वाराणसी :- कांग्रेस के पूर्व सांसद राज्यसभा डॉ. संजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने चुनाव के दौरान जो कुछ कहाँ था,उन्होंने वैसा कुछ भी नही किया है, बल्कि जो किया है।वो सिर्फ और सिर्फ देश के नुकसान के लिए किया है। और आज स्थिति ऐसी आ गयी है कि चाहे देश के किसान हो, नौजवान हो, मजदूर हो, ग़रीब हो या व्यापारी हो, सब बुरी तरह से तबाह हो चुके हैं।
*दलित के नाम पर लोगों को मारा व अत्याचार किया जा रहा है*
यहाँ तक कि इस सरकार मे देश, दुनियां में देश की छवि खराब हो गई है।और युनियन सेक्रेटरी जनरल तक ने कहा है, कि पूरी दुनियां में अगर सबसे अधिक महिलाए असुरक्षित है ,तो वह भारत देश है। जो इस सरकार के लिए बहुत ही शर्म की बात है।और आज दलित के नाम पर लोगों को मारा जाता है।उनके साथ अत्याचार किया जाता है।इसी के विरोध में आज हम सब कांग्रेस के लोग यहाँ मौजूद है।