सासंद जी द्वारा 1.0 क्यूसेक क्षमता के 43 राजकीय नलकूपों का शिलान्यास आज किया गया इससे जनपद चन्दौली के किसानों को खेती की सिंचाई करने में आसानी होगी। कहा कि प्रति नलकूप 50 हेक्ट0 भूमि की सिंखई का प्राविधान है, जिससे कुल 2150 हेक्टे0 भूमि सिंचाई होगी। कहा कि प्रति नलकूप लागत रू0 29.88 लाख, परियोजना की कुल लागत रू0 1284.84 लाख है। कहा कि विकास खण्ड धानापुर में 12, चहनियाॅ में 08, चन्दौली में 11, बरहनी में 09, सकलड़ीहा में 02 एवं चकिया विकास खण्ड के 01 गावों में किया जायेगा। कहा कि सम्बोधित करते हुये कहा कि जनपद कृषि प्रधान क्षेत्र है इससे किसानों को समय-समय पर धान गेहॅू के फसलों के साथ सब्जी, फूल सहित अन्य फसलों का आसानी से फसल को लगाकर सिंचाई किया जायेगा। किसानों के आय को लेकर जनपद में सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न विभागों से योजनाओं का लाभ लेकर अपने आय को दोगुना किया जाय इसके लिए सम्बन्धित अधिकारियों से सम्पर्क कर योजनाओं का भरपूर लाभ उठाया जाय तभी केन्द्र व प्रदेश सरकार का मंशा साकार होगा। कहा कि जनपद को विकास के पथ पर ले जाने के लिए सड़क, नलकूपों की स्थापना, स्वास्थ्य सेवा, शौचालय निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। ताकि यह जनपद प्रदेश स्तर में विकास के नाम से जाना जा सके इसके लिए निरन्तर कार्य कर रहे है।
सांसद जी द्वारा बताया गया कि निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश के अस्थायी आश्रय निर्माण हेतु 120.00 लाख में धनराशी प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत कर दिया गया है। लोगों से अपील किया कि बेसहारा पशुओं को यदि देखे तो अपने विकास खण्ड अधिकारी, एडीओ पं0 व पशु चिकित्साधिकारी को तत्काल सूचित करे ताकि उन्हे आश्रम में रखा जाय ताकि किसानों के फसलों को कोई नुकसान न हो सके। सांसद जी ने बताया कि श्रम निर्माण विभाग वाराणसी द्वारा 05 शौचालय एवं 04 सीवर लाईन का कार्य सी0एस0आर0 मद से कार्य किया जायेगा जिसकी लागत रू 211.16 लाख स्वीकृत है जिसका शिलान्यास आज किया गया जिस पर कार्य जल्द चालू किया जायेगा। इसके बनने से लोगों को काफी फायदा मिलेगा। इसके तैयार होने से गन्दगी तो दूर होगी ही लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। कहा कि 13 सोलर बेस्ड वाटर पम्प परियोजना का लोकार्पण व 11 का शिलान्यास आज किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, पुलीस अधीक्षक सन्तोष कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डा0 अभय कुमार श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा सहित भाजपा नेता व विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
El breve Versión: entre los formas más efectivas de impulsar descansar es por crear tu…
Algunos ocasiones trascendentes han hecho antecedentes y moldearon los destinos de generaciones por venir. La…
Sitio web Detalles: Cost: 8 crédito tienintercambio de parejas liberalesn a ser 13,92 AUD. 25…
Durante 1860 hasta 1861, el Pony presente sirvió como correo servicio conectando la costa este…
Hai mai pensato a cosa piace essere Hugh Hefner? Non posso assisterti con il palazzo,…
Non c'è soluzione rapida per una relazione infranto dal tradimento. Se tutto è sempre ottenere…